फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छात्रों को बचाने के प्रयास में डीजल भरा टैंकर पलटा

विज्ञापन
मथुरा। खैर-टैंटीगांव मार्ग पर पलटा कैंटर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। खैर-टैंटीगांव रोड पर गांव बेरा मोड़ के निकट छात्रों एवं बोलेरो के बचाने के प्रयास में डीजल भरा टैंकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। सुरीर पुलिस, सीओ मांट, फायरब्रिगेड की गाड़ी तथा रिफाइनरी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

चालक सोनू निवासी एटा पने साथी क्लीनर के साथ शनिवार को मथुरा रिफाइनरी से 10 हजार लीटर डीजल लेकर खैर-टैंटीगांव रोड होते हुए दादरी एवं मेरठ जा रहा था। बेरा मोड़ के निकट सामने से आई बोलेरो गाड़ी और छात्रों को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर सड़क किनारे पलट गया। इससे काफी डीजल खेतों व सड़क पर फैल गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें