फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला कर्मचारी के समर्थन में आए पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की महिला कर्मचारी से अभद्रता और अश्लीलता पर पार्षदों में उबाल है। पार्षदों ने महापौर से इस मामले में महिला कर्मचारी की सुरक्षा और अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महापौर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में 4 अगस्त को यह घटना घटी। महिला कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई, पर अभी तक कोई भी कार्रवाई बाबू और दो युवकों के खिलाफ नहीं हुई है। पार्षद महिला कर्मचारी के समर्थन में आ गए हैं। पार्षदों ने महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु से मुलाकात करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पार्षद नीलम गोयल का कहना है कि नगर निगम कार्यालय में शराब पीने का मामला गंभीर है। महापौर और नगर आयुक्त को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि अभी तक सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल इसकी जांच कर रहे हैं। महापौर से मुलाकात करने वालों में सोनू गौड़, तिलकवीर चौधरी, विष्णु चौधरी, गोविंद सिंह, मीरा अग्रवाल, मीरा मित्तल, श्वेता शर्मा हैं। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का कहना है कि महिला कर्मचारी की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें