मथुरा। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अनुसूचित समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अलीगढ़ जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित समाज पूरी तरह से एकजुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगा। इसके लिए पूरे जनपद के अनुसूचित समाज को भाजपा से जोड़कर अनुसूचित मोर्चे को मजबूती से खड़ा करेगा।
जिला कार्यालय पुष्पाजंलि उपवन पर हुई परिचायत्मक बैठक में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि ने कहा कि पीएम की जनसभा के बाद पूरे दमखम से अनुसूचित मोर्चा चुनाव में जुट जाएगा। हर कोने-कोने में जाकर अनुसूचितों को भाजपा से जोड़कर किए गए मोदी और योगी सरकार के कार्यों का बखान किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश खरे ने कहा कि योगी प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
जिला महामंत्री दिनेश कुमार सूर्यवंशी, मनीष दिवाकर, संतोष सांवरिया, ओमप्रकाश धनगर, बलवीर धनगर, विनीत सिंह जाटव, पूरन माहौर, पन्नालाल माहौर, सुरेंद्र धर्मवीर, विष्णु गौतम, मीडिया प्रभारी वंशीलाल चौधरी, नेम सिंह सूर्यवंशी, जिला सदस्य मनीष भारती, सतवीर भास्कर, महेश कुमार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।