फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ऊधर गोशाला में 50 लाख रुपये की लागत से बनेगा बायोगैस सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत ऊधर में स्थित सरकारी गोशाला में गोवर्धन योजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से बायोगैस, बायो एनर्जी प्लांट बनेगा, जिसका जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मथुरा जनपद की सबसे बड़ी ऊधर की गोशाला में 50 लाख रुपये की लागत से बायोगैस सिस्टम लगेगा। गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं नवागत जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि गोवंश के गोबर से बायोगैस सिस्टम बनेगा। यहां 2927 गोवंश हैं।
अत: योजना को धरातल पर शुरू करने की तैयारी जा रही है, वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्राम प्रधान के साथ मिलकर जगह का चयन करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस बायोगैस सिस्टम से गांव ऊधर में घर-घर में विद्युत सप्लाई दी जाएगी, वहीं घरेलू गैस के कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इससे जो भी आमदनी होगी उससे गोशाला का विकास, ग्राम पंचायत में अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के द्वारा ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें