मानसी गंगा की पूजा-अर्चना करते नवागत रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी व अन्य।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। प्रसिद्ध मुकुट मुखारबिंद गिरिराजजी मंदिर के नवागत रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी, सहायक केसी गौड़ ने मंदिर में पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। गिरिराज जी मंदिर में दुग्धाभिषेक कर मानसी गंगा की पूजा-अर्चना की। सेवायत रामबाबू लंबरदार, रोहित शर्मा, मनोज लंबरदार, संजय शर्मा ने उनका स्वागत किया।
ज्ञात रहे उमाकांत चतुर्वेदी को मुकुट मुखारबिंद मंदिर रिसीवर व सहायक के रूप में केसी गौड़ को नियुक्त किया है। शनिवार को श्री चतुर्वेदी ने मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर पहुंच कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मानसी गंगा की पूजा-अर्चना की।
गोकलेश, मनोज लंबरदार, संजय शर्मा, रोहित शर्मा, ज्ञान बिहारी, विष्णु भगवान, दीपू मुखिया, अशोक शर्मा, शयाम सुंदर शर्मा, रामकुमार शर्मा, जैकी, ओमशंकर केशौरैया, मनोज शर्मा, मोहन, नर सिंह आदि मौजूद थे।