फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर को हराकर मथुरा बना हैंडबॉल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सतीश शर्मा मेमोरियल हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में केआर पीजी कॉलेज की टीम ने मुजफ्फरनगर को 27-23 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता किशोरी रमण महाविद्यालय पूर्व छात्र खेलकूद परिषद एवं जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में हुई।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। इसमें मथुरा की टीम ने २७-२३ के मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम पर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में बेस्ट गोल कीपर का खिताब मथुरा के नीरज सैनी और बेस्ट अटैकर मथुरा के कृष्णा और मुजफ्फरनगर के अमन को दिया गया।
विजेता केआर कॉलेज की टीम का प्रशिक्षण कोच शैतान सिंह के प्रतिनिधित्व में किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ी दीपक चौधरी, शेलेंद्र, जसवीर, सुनील, मोनू, गौरव, चित्रांक, कौशल ने सराहनीय प्रदर्शन किया। मैच में निर्णायक की भूमिका गुलाब सिंह, राकेश शर्मा, सर्वेश सोलंकी, जसवीर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता शिवदत्त चतुर्वेदी, मनोज, नरेंद्र ने विजेता को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। मैच के दौरान राहुल कुंतल, हरीश, योगेश, मोहित, शेखर, प्रदीप, अंकित, संदीप, विक्रम, ब्रह्मा शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें