टैंटीगांव (मथुरा)। भाकियू लोकशक्ति द्वारा तीन सूत्री मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के टैंटीगांव अंडरपास के निकट दिया जा रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बड़ी संख्या में किसान एवं भाकियू कार्यकर्ता बैठे।
मंगलवार को लोगों को जागरूक और धरने को तेज धार देने के लिए धरना स्थल से सर्विस रोड एवं राया-नौहझील रोड पर अर्द्धनग्न प्रर्दशन किया। किसानों का कहना था कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
भाकियू मंडल उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 25 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं की गई तो 26 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ कर शांति मार्च निकालेंगे। धरने पर बांकेलाल शर्मा, होशियार सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधान, ओमवीर नौहवार, शिवकुमार तौमर, गौतम सिंह, सचिन पाठक, पवन बिरथरे, सत्यवीर सिंह, विजय कुमार, नरेश राघव, सतीश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, योगेश गौतम जिला सचिव कांग्रेस, कपिल भाटिया, अजय चौहान, प्रमोद लवानियां, दीपक गुप्ता, विष्णु ठाकुर, लालहंस, श्यामवीर राणा, गोला पहलवान, कान्हा लवानियां, महमूद खान, ख्याली महाशय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता श्रीराम बघेल ने की। संचालन लोकेश ठाकुर ने किया।