फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बुआ की डांट से क्षुब्ध भाई-बहन ने घर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुआ की डांट से क्षुब्ध होकर माता-पिता के पास मुंबई जाने के लिए अलीगढ़ से 16 वर्षीय किशोरी छह वर्ष के भाई के साथ मथुरा जंक्शन आ गई। उसे मुंबई की ट्रेन का इंतजार था। दोनों भाई-बहन पर रेलवे के टीटी की नजर पड़ गई। इसकी जानकारी रेलवे चाइल्ड लाइन को दी गई। काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन

13 अप्रैल की शाम को जंक्शन के टिकट बुकिंग हॉल में रेलवे के टीटी की नजर एक 16 वर्षीय किशोरी व छह वर्ष के बालक पर पड़ी। टीटी ने इसकी जानकारी रेलवे चाइल्ड लाइन को फोन कर दी। सूचना पर रेलवे चाइल्ड लाइन मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपनी सुरक्षा में ले लिया। कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सईद ने जब दोनों बच्चों की काउंसिलिंग की तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता मुंबई में रहते हैं और वह दादी और बुआ के पास अलीगढ़ में रहते हैं।
बुआ का व्यवहार उनके प्रति अच्छा नहीं है। बुआ की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर माता-पिता के पास मुंबई जाने के लिए निकले हैं। दोनों से फोन नंबर लेकर परिजन से बातचीत की गई। सूचना पर परिजन मुंबई से मथुरा पहुंचे। उधर, दादी और बुआ को सूचना दी गई है, वह भी मथुरा पहुंच गए। रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि बच्चों को सीडब्लूसी की टीम के समक्ष पेश कर परिजन को सौंप दिया जाएगा। रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम में शशि सक्सेना रणवीर सिंह और नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें