फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: उम्मीदवार नामांकन केंद्र पर अनावश्यक भीड़ लेकर न आएं: एसडीएम

विज्ञापन
गोवर्धन के खंड विकास कार्यालय पर निरीक्षण करते एसडीएम राहुल यादव व सीओ रविकांत पाराशर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। एसडीएम राहुल यादव ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पर 17 अप्रैल से होने वाले पंचायत चुनावों के नामांकन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि नामांकन के दौरान किसी को भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नामांकन केंद्र पर धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन

नामांकन केंद्र के 200 मीटर के अंदर वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। नामांकन कक्ष में केवल उम्मीदवार और उसके प्रस्तावक को जाने की अनुमति दी जाएगी। सभी संभावित उम्मीदवार नामांकन केंद्र पर अनावश्यक भीड़ लेकर न आएं, अन्यथा महामारी अधिनियम और धारा 144 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क प्रवेश नहीं करेगा। जिनके पास मास्क नहीं होगा, तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। नामांकन केंद्र पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

बीडीओ बृजबिहारी त्रिपाठी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021 में 17 से 21 अप्रैल तक ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4 खिड़कियों पर 8 न्याय पंचायतों के नामांकन पत्र एवं 2 खिड़की एवं 2 दरवाजों पर 6 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों के जमा करने के लिए 14 टेबलों पर व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सीओ रविकांत पाराशर, तहसीलदार पवन पाठक, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें