मथुरा। आप पार्टी ने जल जीवन मिशन में हुए 30 हजार करोड़ रुपये के घोटालों के खिलाफ सदर बाजार चौराहे पर बुधवार को मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। इस संबंध में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापान डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार आई है लगातार घोटाले पर घोटाले होते चले जा रहे हैं। मेडिकल उपकरणों में घोटाला, स्मार्ट बिजली मीटरों में 30 परसेंट की बढ़ोतरी का घोटाला, राम जन्मभूमि के लिए खरीदी गई जमीनों में हुए करोड़ों के घोटाले के बाद अब जल जीवन मिशन में भी बड़े घोटाले उजागर हुए हैं।
जनता को पानी पिलाने की योजना में भी भाजपाई घोटाले और भ्रष्टाचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। जल जीवन मिशन में घोटालों की हद 30 से 40 परसेंट की हो गई है, जो काम जल निगम द्वारा 15 100 में किया जा सकता है, वह दूसरी कंपनियों से 21000 में कराया जा रहा है। इन घोटालों में शक की सुई जल शक्ति मंत्री की ओर घूम रही है।
इस अवसर पर महासचिव सुरेश कुमार सैनी, अनंत, उमेद सिंह कौशिक, बलवीर, हरीश उपाध्याय, महेश खंडेलवाल, कलर्स शर्मा, रूपा लवानियां, निर्मल शर्मा, अतुल भारद्वाज, बृजेश शर्मा, आदेश शर्मा, मधुर सेठ, अजय शर्मा, पुष्पेंद्र अंसार अल्वी, सुरेश मीणा मनोहर लाल शर्मा, भूरा चौधरी आदि मौजूद थे।