फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: व्यापारी से मारपीट कर 50 हजार रुपये, लैपटॉप व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन रोड पर गांव दतिया के पास कार सवार लुटेरों ने बाइक सवार व्यापारी से मारपीट करते हुए 50 हजार की नकदी, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार पांच लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस मामला मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

गोवर्धन के गांव भूतपुरा निवासी विशाल चौधरी मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जनरल स्टोर की दुकान करता है। शनिवार की रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद व्यापारी बाइक से गांव के लिए निकला। कुछ ही दूरी पर पहुंचा ही था कि कार सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए 50 हजार की नकदी, मोबाइल और लैपटॉप लूटकर भाग खड़े हुए।
सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पीड़ित व्यापारी से पूरी जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर सादाबाद के बिसावर निवासी सचिन, मुकेश और तीन अज्ञातों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया। हाईवे पुलिस ने लुटेरों की तलाश की और कार समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि पांचों को पकड़ लिया गया है। मुकदमा जरूर लूट का दर्ज कर लिया था, पर जांच में लूट की बजाए मारपीट का मामला निकला। लेनदेन का मामले में यह मारपीट हुई है। लैपटॉप, मोबाइल और नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें