फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कार की अचानक खिड़की खुलने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बरसाना-गोवर्धन रोड पर कार की अचानक खिड़की खुलने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खिड़की खुलने से चलती कार से दो युवक कार से बाहर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों को सीएचसी बरसाना पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार सवार दिल्ली से बरसाना और गोवर्धन के दर्शन करने के लिए आए थे। रविवार को बरसाना राधारानी के दर्शन करने मंगोलपुरी दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु का परिवार आया था। वह बरसाना में दर्शन कर गोवर्धन की ओर जा रहा था। तभी अचानक चलती कार की खिड़की खुल गई। इससे पीछे की सीट पर बैठे दो युवक सचिन गुप्ता (24) और अंशु गुप्ता (22) सड़क पर गिर गए। घटनास्थल से काफी दूर जाकर कार रुकी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें