फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। थाना फरह के गांव नगला फूंसिया में विवाहिता ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार की शाम गांव के पंकज की पत्नी पिंकी (21) ने कमरा बंद कर रोशनदान से साड़ी बांध कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

फांसी लगाने की जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुन कर आस पड़ोस के लोग आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस एवं मृतका के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे किरावली आगरा के गांव गोपऊ निवासी होबराज ने बताया उसकी पुत्री की शादी नगला फूंसिया के पंकज के साथ 28 जून 2020 को की थी।
विवाह के बाद से ही ससुरालीजन पिंकी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उन्होंने दहेज के लिए उसकी फांसी लगा कर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें