फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार तो खुले लेकिन दहशत बरकरार

Tue, 23 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
बाजार में गश्‍त करती पु‌िललिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सराफा हत्या-लूटकांड के खुलासे पर उठ रहे सवालों के बीच सराफा बाजार पूरी तरह से खुल गया है। सराफा कारोबारियों ने प्रतिष्ठान तो खोल लिए हैं लेकिन घटना करने वाले दो और बदमाशों के फरार होने के चलते उनमें दहशत भी है।
विज्ञापन

हालांकि कई दुकानें दो दिन पहले ही खुल गई थीं। सोमवार को पूरी तरह से खुले बाजार में भी रौनक नहीं दिखी। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने और खुद डीजीपी के मथुरा आने के बाद भी घटना करने वाले दो बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में कारोबारियों के मन में भी असुरक्षा का माहौल है। कारोबारियों का कहना है पुलिस इतनी बड़ी लूट में से मात्र पांच फीसदी रकम और जेवरात बरामद कर मामले के खुलासे का दावा कर रही है। जो माल मिला है उसकी पहचान भी नहीं कराई गई। सीसीटीवी फुटेज में जिस बदमाश की कमर में पिस्टल लग रही है वो चेहरा भी अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें