फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन: ब्लॉक के कारण थमी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हुए परेशान; जनशताब्दी सहित कई ट्रेनें देर से पहुंचीं

Mon, 11 Mar 2024 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी देर तक थमी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जनशताब्दी सहित कई ट्रेनें देर से पहुंचीं। 
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का संचालन रुका रहा। ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।

विज्ञापन


स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक यार्ड अप रोड पर पीसीटीएम ब्लॉक लिया गया था। इसके अलावा अप रोड पर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। काम पूरा होने के बाद ब्लॉक खोल दिया गया। 

ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ लग गई। नीचे फर्श पर बैठकर यात्री ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। ब्लॉक खुलने के बाद ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 18748 कलिंग उत्कल, ट्रेन संख्या 12060 कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12190 महाकौशल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें