फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra: दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी, जमकर हुई पतंगबाजी; एक युवक डूबा

Sun, 16 Jun 2024 12:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Ganga Dussehra: तीर्थनगरी मथुरा में दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर जमकर पतंगबाजी हुई। नहाते समय एक युवक डूब गया। 
विज्ञापन
दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में दशहरा के पावन पर्व पर रविवार को ब्रज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों लोगों ने यमुना में स्नान किया। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करें। पुलिस-प्रशासन के साथ ही मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे। इधर, यमुना में स्नान के दौरान गहरे पानी में उतरने से एक युवक डूब गया। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालु यमुना के घाटों पर स्नान को पहुंच गए। स्नान के बाद दान-पुण्य कर्म करते हुए वृंदावन में भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। वहीं, मथुरा शहर में द्वारिकाधीश महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में लोगों ने आराध्य के दर्शन किए। इधर, बरसाना में भी लाखों लोग राधा-रानी के दर्शन को पहुंचे। इधर, वृंदावन में यातायात प्रबंध न होने के चलते सुबह से ही सड़कों पर जाम लग गया। हजारों वाहन जाम में फंस गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए।

एक युवक यमुना में डूबा

शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा इलाके में यमुना घाट पर स्नान को पहुंचा एक युवक गहरे पानी के में जाने के कारण डूब गया। 21 वर्षीय सलमान पुत्र कय्यूम निवासी जयसिंहपुरा खादर, गणेश टीला डूब गया। पुलिस, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

जमकर हुई पतंगबाजी

दशहरा पर पतंगबाजी भी पूरे शहर में जमकर हुई। जवाहर पार्क में सुबह छह बजे लोग टहलने को पहुंचे। इसके बाद योगाभ्यास किया। फिर त्योहार के उल्लास में जमकर पतंगबाजी की। यहां खान-पान का इंतजाम भी किया गया। महिलाओं ने गीत गाए। दोपहर 12 बजे तक यह उल्लास यूं ही चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें