फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धूमधाम से निकाला जुलूस-ए-विलादत

विज्ञापन
जुलूसे मोहम्मदी में झंडे लहराते युवक। 
विज्ञापन
मथुरा। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर बुधवार को जुलूस-ए-विलादत धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल नजर आया।
विज्ञापन

दावते इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में जुलूस-ए-विलादत शहर की मस्जिद जेबा, मनोहरपुरा से शुरू हुआ। यहां से भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट और दरेसी रोड होते हुए जुलूस आगे बढ़ा। अकीदतमंद सरकार की आमद मरहबा और या मुस्तफा के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी का इजहार किया।
रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंदों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जुलूस का कल्लू-मल्लू कारखाने पर समापन हुआ। जुलूस के दौरान प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें