फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिता व परिजनों की प्रताड़ना से आहत युवती ने की आत्महत्या, चार नामजद

विज्ञापन
फोटो 1: मृतक शिवानी का फाइल फोटो 
विज्ञापन
सौंख। पिता व अन्य लोगों की प्रताड़ना की शिकार 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता समेत परिवार के चार लोगोें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव बछगांव के नगला छतरी में सोमवार की देर रात 19 वर्षीय युवती शिवानी ने अपने पिता समेत अन्य परिजन की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीग के गांव श्योरावली निवासी पीड़ित मृतक के नाना रघुवीर सिंह ने घटना को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता यदुवीर, चाचा रमेश, बुआ राजकुमारी, बुआ का लड़का यशपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस चारों नामजदों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित रघुवीर की भतीजी नीतू की शादी नगला छतरी निवासी यदुवीर के साथ हुई थी। यदुवीर और नीतू के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के चलते यदुवीर ने पत्नी नीतू को करीब दो वर्ष पूर्व से छोड़ रखा था। नीतू अपने मायके में पुत्र शिवम के साथ रह रही थी। मृतका शिवानी अपने पिता के साथ रहती थी। वह अपनी मां से मिलने की जिद करती थी। इसका विरोध मृतक के चाचा रमेश, पिता यदुवीर करते थे। बुआ राजकुमारी व बुआ का लड़का यशपाल सहयोग करता था। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पिता समेत चार नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें