मथुरा। ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल फोन चोरी होने की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। ट्रेन में सफर के दौरान दो रेल यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहला मामला ट्रेन संख्या 12626 केरला एक्सप्रेस का है। मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ गांव गेहूं खेड़ी निवासी बनवारी गुर्जर पुत्र सागर सिंह मथुरा से भोपाल जाने के लिए 3 अप्रैल को ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुए। तभी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर जंक्शन जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना ट्रेन संख्या 12804 विशाखापट्टनम एक्सप्रेस की है। बरखेड़ा पठानी थाना गोविंदपुरी भोपाल निवासी भैयालाल साहू ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को वह भोपाल जाने के लिए मथुरा जंक्शन से ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुए थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।