मथुरा। छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय छात्र लोकदल ने किशोरी रमण डिग्री कॉलेज के प्राचार्या की अनुपस्थिति में प्रोफ़ेसर को ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक ही स्वर से चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
ब्रजप्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छात्र केआर डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां पर नारेबाजी करते हुए छात्रों की समस्याओं को समाधान करने की आवाज बुलंद की। ब्रजप्रांत अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज के छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आपके कॉलेज में फ़ार्म जमा किया था, जोकि छात्रवृत्ति विभाग में संजय सिंह ने प्राप्त किए। वर्ष के अंत में जब छात्रों ने अपने छात्रवृत्ति की स्थिति जानी, तब मालूम हुआ कि उनकी छात्रवृत्ति खाते में नहीं पहुंची है।
ऑनलाइन देखने पर पता चला कि कॉलेज ने छात्रों के छात्रवृत्ति के फॉर्म ही नहीं भेजे। अगर छात्रों की जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्र सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन प्राचार्य की अनुपस्थिति में प्रोफेसर राजीव को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव चौधरी, रामकुमार रावत, हर्ष चौधरी, हरवीर, निशांत पचहरा, नवाब सिंह पौनियां, सतीश बघेल ,कौशल कुमार, वरुण सिंह, विकास, जीतू गोला, कुलदीप, आयुष, भारत, सौरभ, ईशू, सौरभ कुंतल, पीयूष गौड़ आदि हैं। संवाद