फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैस सिलिंडर में लीकेज से आग का गोला बना घर, अंदर फंसे थी पत्नी और बच्चे; पति ने जान पर खेलकर बचाई जान

Thu, 03 Oct 2024 09:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में गैस सिलिंडर लीक होने से घर आग का गोला बन गया। इस दौरान घर के अंदर फंसे बच्चों और पत्नी को बचाने के लिए पति जान पर खेल गया। हालांकि इस प्रयास में उसके हाथ में चोट आई और सिर के बाल भी जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 

 
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन नगर के ब्रह्मकुंड क्षेत्र स्थित एक घर में गैस सिलिंडर के लीकेज होने के कारण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी के बराबर गली में चंदा गौतम पुत्र स्व. श्याम सुंदर गौतम का मकान है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मकान की पहली मंजिल पर चंदा गैस पर दूध गर्म कर रहे थे कि अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई, जिसे उन्होंने बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन उन्होंने घर से बच्चों और पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला।

लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर नाकामी ही हाथ लगी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर संकरी गली होने के कारण खासी परेशानी उठानी पड़ी। चंदा गौतम ने बताया कि आग बुझाने के चक्कर में उनके हाथ में चोट आई है और सिर के बाल भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि गैस सिलिंडर में लीकेज के चलते आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें