गांव जानूं में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में ठुमके लगातीं डांसर।
गोवर्धन। विधानसभा क्षेत्र गोवर्धन के गांव जानूं में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की कलाकार संजना चौधरी और भावना भाटी के ठुमकों की क्षेत्र में चर्चा है। कलाकरों के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आयोजन 1 अगस्त को हुआ था। इसमें 2.50 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों का शिलान्यास किया गया था।
शिलान्यास स्थल पर लगी पट्टिका में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह का नाम अंकित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में बाहरी कलाकारों के बजाय ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने विकास कार्यों के शिलान्यास जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों की गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए थी।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद हम लोग वहां से निकल आए थे। इसके बाद प्रोग्राम हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
-मेघ श्याम सिंह, विधायक गोवर्धन