फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोस्वामी महिलाओं ने किया श्री हरिदास नामावली पाठ

विज्ञापन
कॉरिडोर निर्माण और न्यास गठन के विरोध में हरिदास नामावली का पाठ कर विरोध करती महिलाएं।
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर योजना के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को वृंदावन की गोस्वामी महिलाओं ने श्री हरिदास नामावली का पाठ कर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नीलम गोस्वामी ने बताया कि यह पाठ इसलिए आयोजित किया गया है ताकि भगवान प्रशासन को सद्बुद्धि दे और वे इस कॉरिडोर परियोजना को आगे बढ़ाने की जिद छोड़ दें। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल स्थानीय परंपराओं और धार्मिक भावना के खिलाफ है, बल्कि इससे ब्रज की मूल सांस्कृतिक पहचान भी प्रभावित होगी।
पाठ के बाद उपस्थित महिलाओं ने हाल ही में हुए विमान हादसे के दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय समाज और गोस्वामी परिवारों द्वारा बांकेबिहारी कॉरिडोर के खिलाफ चलाया जा रहा यह विरोध अब आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों रूपों में मुखर होता जा रहा है। श्रद्धालु और नागरिक प्रशासन से इस परियोजना को तत्काल रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें