फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 40 लाख की ब्रजनगरी में सिर्फ तीन हजार रक्तदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले की आबादी लगभग 40 लाख है, लेकिन अफसोस की बात है कि इनमें से केवल 3 हजार लोग ही रक्तदान के लिए आगे आते हैं। चिकित्सकों का मानना है कि 30 फीसदी आबादी को कभी न कभी रक्त की जरूरत पड़ती है। जिला अस्पताल व निजी ब्लड बैंकों में 3000 रक्तदाता पंजीकृत हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए रक्तदान करने वालों की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि यदि 2 फीसदी लोग भी रक्तदान करने लगे तो ब्लड की जरूरत के समय लोगों को रक्तदाता की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही परेशानी में फंसे मरीजों के तीमारदारों को खून के लिए इधर-उधर रुपये देकर खून खरीदना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में 40 संस्थाओं के नाम दर्ज हैं। इनमें से केवल 22 ही सक्रिय हैं जो हर साल रक्तदान शिविर आयोजित कराती हैं। इनमें कुल 1300 रक्तदाता हैं। इसके अलावा 10 निजी ब्लड बैंक हैं। इनमें 1600 करीब रक्तदाता जुड़े हुए हैं।

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक ने 2023 में 43 शिविर आयोजित किए। इनमें 3020 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 2024 में 38 शिविर लगाए। इसमें 2826 लोगों ने रक्तदान किया। जनवरी से मई 2025 तक 12 शिविर लगे। इसमें 889 यूनिट रक्तदान हुआ है। जिला अस्पताल में हर माह 55 यूनिट रक्त निशुल्क दिया जाता है। ये थैलेसीमिया के मरीजों व दुर्घटना में घायल गरीब लोगों की मदद के लिए काम आता है। ब्लड बैंक को समय-समय पर रक्त की जरूरत पड़ती है। जिला अस्पताल की ओर से रक्तदान करने की अपील की गई है।
विज्ञापन



मन में गलत विचार के कारण लोग नहीं करते रक्तदान
जिला अस्पताल ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. रितु रंजन कहती हैं कि 99 प्रतिशत लोग कुछ भ्रांतियों के कारण रक्तदान से परहेज करते हैं। रक्तदान से कमजोरी आना, सेहत को नुकसान होना, आयरन की कमी जैसी कई भ्रांतियां हैं। कई लोग कहते हैं कि वह शिविर में रक्तदान नहीं करेंगे, जब किसी मरीज को जरूरत पड़ेगी तब करेंगे।


यदि आबादी के दो प्रतिशत लोग भी रक्तदान करने लगें तो जिला अस्पताल क्या किसी भी अस्पताल या ब्लड बैंक में किल्लत नहीं होगी। अगर आप सेहतमंद हैं। शराब, तंबाकू या सिगरेट का सेवन नहीं करते हैं। आपको डायबिटीज, बीपी, एड्स जैसी बीमारी नहीं है तो रक्तदान जरूर कीजिए। आपका एक यूनिट खून किसी को जिंदगी दे सकता है। - डॉ. नीरज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें