फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन, सरोवर और धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण को दें प्राथमिकता : अमित गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की ली। इसमें 40 लाख 50 हजार पौधों के लक्ष्य के लिए पूर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें २६ विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को वन, सरोवर किनारे और धार्मिक स्थलों के साथ शहीद स्मारकों के आसपास पौधे रोपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि जनपद के 26 विभागों 40 लाख ५० हजार पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है। कमिश्नर ने कहा कि आम, नीम, जामुन, महुआ, सहजन, पीपल, बरगद के पौधे रोपे जाएं। चयनित स्थलों पर लगाए जाने वाले पौधों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डाउनलोड करके निर्धारित यूजर आईडी व पासवर्ड से अपलोड किया जाए।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिला पौधरोपण समिति द्वारा वन को 990000, पर्यावरण को 220000, ग्राम्य विकास को 2026080, कृषि को 316520, उद्यान को 208112, नगर विकास को 31080, उच्च शिक्षा को 33040, रेशम को 37530, लोक निर्माण को 19040, जलशक्ति को 19040, स्वास्थ्य को 22400, उद्योग व औद्योगिक विकास को 22000, पशुपालन को 14700, आवास विकास को 26250, ग्रह को 10780, रक्षा को 10640, प्राविधिक शिक्षा को 9240, सहकारिता को 7560, विद्युत को 11760, माध्यमिक शिक्षा को 3800, बेसिक शिक्षा को 3800, श्रम को 3360 तथा परिवहन विभाग को 3360 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. नितिन गौड़, नगर आयुक्त अनुनय झा, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें