फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव में अटका गंगा जल प्रोजेक्ट

Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विधायक ने जताई आपत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-मथुरा की जलापूर्ति के लिए क्रियान्वित हो रहा गंगाजल प्रोजेक्ट बलदेव क्षेत्र में अटक गया है। यहां के करीब आधा दर्जन गांवों के किसान प्रोजेक्ट में निर्धारित की गई मुआवजे की राशि से सहमत नहीं है। इस पर एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में किसानों ने अपनी आपत्ति डीएम को बता दी है। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के पल्लाझाल से आगरा तक बिछाई जा रही गंगाजल की पाइप लाइन का कार्य बलदेव क्षेत्र में रुक गया है। करीब छह गांव के किसान प्रोजेक्ट में तय की गई मुआवजे की दर 32 रुपये प्रति वर्गमीटर से सहमत नहीं हैं। इससे प्रोजेक्ट की कार्य गति पिछड़ रही है। मुख्य सचिव नाराज हैं। उन्होंने डीएम को इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में आ रही अड़चनों को दूर करने के आदेश दिए हैं। इस पर सक्रिय हुईं एसडीएम महावन की कार्य प्रणाली से किसान नाराज हो गए। 

बुधवार को क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में दर्जनाें किसानों ने डीएम के समक्ष अपनी समस्या रखी। मुआवजा राशि बीपीसीएल की भांति देने की मांग की। इसके अलावा एसडीएम महावन पर आरोप लगाया कि वह किसानों की सहमति के लिए दबाव बना रहीं हैं। किसी को मुकदमा तो किसी को अन्य मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस स्थिति पर विधायक पूरन प्रकाश ने भी नाराजगी जताई है। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने किसान और प्रोजेक्ट अफसरों के बीच सहमति बनवाने के लिए एडीएम वित्त रवींद्र कुमार को अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन


मथुरा को मिलेगा सिर्फ 10 क्यूसेक पानी
2880 करोड़ की लागत से दो शहरों की प्यास बुझाने के लिए डाली जा रही पाइप लाइन से मथुरा को सिर्फ 10 क्यूसेक गंगा जल मिलना है। बाकी 140 क्यूसेक गंगा जल आगरा को मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें