फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अचानक गांव से गायब हो गईं पांच लड़कियां...परिजनों के उड़ गए होश, मथुरा में पुलिस को इस हाल में मिलीं

Thu, 27 Mar 2025 07:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव से अचानक पांच लड़कियां गायब हो गईं। परिवारों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने एसओजी को कमान साैंपी। पांचों लड़कियों को मथुरा से बरामद किया गया।
 
विज्ञापन
girl ad - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के एक ही गांव से परिजनों को बिना बताए घर छोड़कर निकली पांच नाबालिग लड़कियों को बरामद करने में गोवर्धन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बरामद लड़कियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच में है। इस संबंध में थाना अतरौली अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


 

घटनाक्रम के अनुसार 25 मार्च को थाना अतरौली में दर्ज कराए मुकदमे में देवेन्द्र कुमार पुत्र नारायण दत्त निवासी ग्राम जमनपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ़ ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अचानक घर से बिना बताए गायब हो गई है। इस पर खोजबीन की गई तो उसी गांव में जानकारी हुई कि अलग-अलग घरों से चार लड़कियां भी गायब हैं। एक साथ गायब होने की आशंका हुई तो मुकदमा दर्ज कराया गया। 

ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय महासभा का ऐलान..बताया कब तक होगा आंदोलन, 12 अप्रैल को बड़ी बैठक

पुलिस को तलाशी अभियान के दाैरान गायब हुई लड़कियों के मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में होने का सुराग मिला। इस पर प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने मय फोर्स एवं एसओजी मथुरा के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। गायब हुई पांचों लड़कियों को दानघाटी मंदिर के समीप से बरामद कर लिया। 


ये भी पढ़ें-UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- डरेंगे नहीं और दे डाली बड़ी चेतावनी...
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईपीएस थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि बरामद की गई लड़कियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच में है। सभी को उनके परिजनों को सौंप दिया है। डीआईजी व एसएसपी मथुरा ने बताया कि फोन से अलीगढ़ पुलिस ने सूचना दी कि अलीगढ़ से गायब हुई पांच लड़कियों की मथुरा जनपद में होने की संभावना है। इस पर सभी लड़कियों को गोवर्धन से सकुशल बरामद किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, राकेश यादव एसओजी प्रभारी मथुरा, एसआई यशपाल सिह, सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार, अभिनय, प्रेमपाल, पुष्पेन्द्र आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें