फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम सरोवर में 10 दिन से मर रहीं मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। कुसुम सरोवर में पिछले 10 दिन से मछलियां मर रही है। अधिकारियों ने मत्स्य विभाग को सूचना दे दी है। सरोवर के सौंदर्यीकरण पर एक दशक में 15 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने वाले अधिकारियों कोजलचरों की मौत चिंता नहीं है।
विज्ञापन

सप्तकोसीय गिर्राज परिक्रमा में कुसुम सरोवर स्थित है। यह ऐतिहासिक धरोहर पुरातत्व विभाग के अधीन संरक्षित है। कुसुम सरोवर में मछलियों का मरना पहली बार नहीं हो रहा है। पिछले साल भी काफी संख्या में मछलियां मरी थी। कुसुम सरोवर में बार-बार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
मछलियों के मरने से दुर्गंध फैल रही है। रोटी वाले बाबा रामदास ने बताया पिछले 10 दिनों से लगातार कुसुम सरोवर में मछलियां मर रही हैं, लेकिन अभी तक मछलियां मरने का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग को पत्र लिख कर अवगत करा दिया है। कुसुम सरोवर में मछली मरने की घटना पहले भी हो चुकी हैं। पानी में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मछलियां मर रही हैं। सरोवर के पानी में सफेदी डलवाई जाएगी।
विज्ञापन

राजवीर त्रिवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें