फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। थाना फरह क्षेत्र में रविवार सुबह बंदरों के हमले में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पींगरी निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (45) बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। छत पर बैठे बंदरों ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल ले गये। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आगामी 10 मई को अमरसिंह की बेटी की शादी तय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें