फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 28 अप्रैल से शुरू होगी, ग्रामीण बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गांव-गांव बस सेवा संचालित करने की कवायद तेज कर दी गई है। 29 निजी बसों को परमिट जारी किए गए हैं। इनका कोई शुल्क भी नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को जमीन पर लाने की बड़ी तैयारी की गई है। जिला प्रशासन और निजी बस ऑपरेटरों की मदद से इस सेवा को सफल बनाने की कवायद की गई है। परिवहन विभाग द्वारा 29 बस ऑपरेटरों को मुफ्त परमिट जारी किए गए हैं। जनपद के 10 ब्लॉकों की अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों और गांवों को जोड़ा जाएगा। इन बसों को ग्राम पंचायतों से मुख्यालय तक जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। ग्रामीण बस सेवा के स्वामियों से 10 वर्ष का अनुबंध किया गया है, जिले जिलाधिकारी की अनुसंशा से ही आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस योजना के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इन बसों के चलने से डग्गामार वाहनों के संचालन से मुक्ति मिलेगी। बस स्वामी ही किराया तय करेंगे, जो राज्य प्राधिकरण के तय किराये से अधिक नहीं कर सकेंगे। वाहन का रखरखाव, दुर्घटना या अन्य किसी प्रकार की जिम्मेदारी बस स्वामी की ही होगी।
विज्ञापन






इन मार्गों पर शुरु होगी ग्रामीण बस सेवा



1. पचहेरा-शल्ल-जटपुरा-एदलगढ़ी-नौहझील-मांट-मथुरा



2. सद्दीकपुर-लालपुर-पासौली-बरौठ-पिथौरा-मांट-मथुरा

3. चांदपुर खुर्द-मिठ्ठौली-बाजना-नौहझील-सुरीर-मांट-मथुरा



3. विजयगढ़ी-कौलाहर-एदलगढ़ी-बाजना-नौहझील-मांट-मथुरा

5. जानू-महरौली-सीह-पलसों-नगला भगौसा-नीमगांव-गोवर्धन-मथुरा



6. डाबरा-चिकसौली-बरसाना-आजनौख-खायरा-भदावर-छाता-मथुरा

7. कमई-सहार-भरनाकलां-गोवर्धन-मथुरा



8. महरना-संचौली-नंदगांव-कोसी-मथुरा

9. कमई-सहार-भजैरा-सिहाना-अकबरपुर-मथुरा



10. गिडौह-नंदगांव-बिजवारी-खायरा-छाता-मथुरा

11. घसिया गढ़ी-कौलाहर-एदलगढ़ी-बाजना-नौहझील-छाता-मथुरा



12. भकरौलिया-मुसमुना-नौहझील-एदलगढ़ी-बाजना-नौहझील-छाता-मथुरा

13. शल्ल-एदलगढ़ी-बाजना-नौहझील-छाता-मथुरा



14. घसियागढ़ी-कौलाहर-एदलगढ़ी-बाजना-नौहझील-छाता-मथुरा

15. रायपुर-मुसमुना-भैरई-नौहझील-शेरगढ़-छाता-मथुरा



16. डभाला-माताजी गौशाला-मानपुर-चिकसौली-बरसाना-गोवर्धन-वृंदावन-मथुरा

17. सांचौली-नंदगांव-बरसाना-छाता-मथुरा



18. चौडरस-कोसी-नंदगांव-बरसाना-गोवर्धन-मथुरा

19. रांकौली-डभाला-माताजी गौशाला-मानपुर-चिकसौली-बरसाना-गोवर्धन-वृंदावन-मथुरा



20. कराहरी-मांट-राया-मथुरा

21. शेरगढ़-भीमागढ़ी-काजरौठ-सायरा-दलौता-सेही-बाजना, परखम-देवीआटस-रामताल-छटीकरा-मथुरा



22. नहारा-राकौली-मानपुर-सिकचौली-बरसाना-गोवर्धन-मथुरा

23. नगला चंद्रभान-फरह-महुअन-मथुरा



24. नेरा-सराय-मगना-बलदेव-महावन-गोकुल-मथुरा

25. कारब-सिहोरा-सुखदेवपुर-लक्ष्मीनगर-मथुरा



26. उझानी-शेरगढ़-बरौली-छाता-मथुरा

27. पारसौली-चांदपुर-लालपुर-खाजपुर-मानागढ़ी-नौहझील-छाता-मथुरा



28. कामर-पीपर वाला- बठैन-कोसी-छाता-मथुरा

29. चौडरस-शाहपुर-खरौठ-कोसी-छाता-मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें