फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर चरी की रखवाली कर रहे किसान की सिर में रोड से प्रहार करके हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। महावन के गांव पचावर में रविवार की सुबह खेत में चरी की रखवाली कर रहे किसान की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई। भतीजे ने चारपाई से २५ मीटर दूर खून से लथपथ जमीन पर उसे पड़ा देखा। प्रथम दृष्टया पुलिस रंजिश में हत्या बता रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो को उठाया है।
विज्ञापन

गांव पचावर निवासी रसीदा (48) पुत्र हमीदा शनिवार की रात 8 बजे चरी की रखवाली के लिए खेत पर सोने गया था। रविवार की सुबह भतीजा आरिफ खेत पर पहुंचा तो देखा कि खून से लथपथ रसीदा चारपाई से 25 मीटर दूर जमीन पर पड़ा हुआ था।
सिर से खून बह रहा था। थाना प्रभारी अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई है। मृतक के भाई चांद मोहम्मद की तहरीर पर गांव के मदन और कन्हैया पुत्र बंसो व मानवेंद्र उर्फ मानो पुत्र मदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शक के आधार पर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें