फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राैब जमाने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार...एसआई को भी दिखाई हनक, इसलिए पहनी वर्दी; वजह जान चाैंक गए अफसर

Wed, 28 May 2025 04:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एसआई ने सख्ती दिखाई तो युवक की हेकड़ी निकल गई। उसने बताया कि आखिर वह क्यों पुलिस की  वर्दी पहनकर घूमता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में थाना पुलिस ने क्षेत्र से पुलिस की वर्दी पहन रौब जमाने वाले युवक को कुसुम सरोवर से गिरफ्तार किया है। उक्त युवक खुद को पुलिस वाला बताकर रिक्शा चालक और श्रद्धालुओं को वर्दी की हनक दिखा रहा था।
विज्ञापन


एसआई दीपक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वर्दीधारी युवक कुसुम सरोवर पर वर्दी का रौब दिखा रहा है। एसआई दीपक कुमार कुसुम सरोवर पहुंचे और वर्दी वाले युवक से पूछताछ की। युवक ने खुद को थाना बरसाना के अंतर्गत सहार चौकी पर तैनात बताया। 

 
विज्ञापन

एसआई ने उसका फोटो भेजकर थाना बरसाना में जांच कराई तो उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति की तैनाती होने से इंकार कर दिया। एसआई ने सख्ती दिखाई तो युवक की हेकड़ी निकल गई। युवक ने अपनी पहचान पीपल अड्डा, कोतवाली नगर एटा निवासी करन पांडे बताई। 

ये भी पढ़ें-UP: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और अध्यादेश का विरोध, सेवायतों ने किया ये ऐलान; बढ़ेगी सरकार की मुश्किलें

करन पांडे ने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था, लेकिन भर्ती नहीं हो सका। उसने वर्दी और बैज लगाकर खुद को पुलिस वाला बताना शुरू किया, तो समाज में इज्जत मिलने लगी। वह कुसुम सरोवर पर घूमने और फोटो खिंचाने आया था। पुलिस के अनुसार युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें