फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी में हुआ आपातकालीन पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप। रिफाइनरी में मंगलवार को ऑन साइट कम ऑफ साइट डिजास्टर ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। जो एच टू एस गैस के रिसाव से संबंधित था। इसकी जानकारी मिलते ही सायरन बजने लगे। इस पर रिफाइनरी के अग्निशमन, सुरक्षा विभाग व सभी संबंधित विभागों ने अविलंब कार्रवाई शुरू की। स्थिति की गंभीरता की कल्पना करते हुए संबंधित उच्चाधिकारी ने इसे ऑन साइट कम ऑफ साइट डिजास्टर घोषित किया। पूर्वाभ्यास की सूचना स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ आसपास स्थित गांवों में प्रसारित की गई।
विज्ञापन

आपातकालीन पूर्वाभ्यास में सभी कॉर्डीनेटरों ने ड्रिल के दौरान अपनी-अपनी भूमिका निभाई तथा रिफाइनरी के अग्निशमन एवं सुरक्षाकर्मी तथा अन्य संबंधित विभागीयकर्मी व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। आपातकाल पूर्वाभ्यास के बाद हुई बैठक में पूर्वाभ्यास की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस पूर्वाभ्यास के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा उच्च स्तरीय प्रबंध मंडल ने की।
अध्यक्षता आशिस कुमार माइति कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने की। योगानंद पांडेय, एडीशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने साइट निरीक्षण भी किया। बैठक के दौरान जवाहर लाल श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट, सचिन यादव असिस्टेंट डायरेक्टर (फैक्टरीज), प्रमोद कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफीसर मथुरा भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों ने पूर्वाभ्यास के समय की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रबंध मंडल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें