फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विदेशी लोगों से मिलीं कुर्सी-टेबल स्कूली बच्चों को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव क्षेत्र के चार प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए कुर्सी और टेबल की व्यवस्था अमेरिका, हांगकांग और हैदराबाद में सेवारत सेवाभावी लोगों ने कराई है। हथकौली के दो प्राइमरी स्कूल, छिबरऊ तथा कासिमपुर के एक-एक स्कूल के बच्चों के लिए हथकौली निवासी वैज्ञानिक एवं दयाल बाग विश्व विद्यालय के प्रो. डॉ. अरुण सिकरवार ने विदेश में सेवारत अपने मित्रों से यह व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल हथकौली में डीएम नवनीत सिंह चहल ने बीएसए राजेश कुमार एवं बीईओ पूनम चौधरी के अलावा विभा, नीतू सिंह, राकेश कुमार, सुखपाल सिंह, विष्णु शर्मा को कुर्सी टेबल की सुपुर्दगी दी। इस अवसर पर डॉ. अरुण सिकरवार ने बताया कि विदेश में सेवारत साथी मुकेश कुमार बुधानी ने हांगकांग से, डॉ. रवि मेरुवा ने हैदराबाद से तथा डॉ .विजय लक्ष्मी गुप्ता ने वाशिंगटन (अमेरिका) से इन चारों स्कूलों में छोटे बच्चों के लिए कुर्सी व टेबल की सुविधा कराई है।
कार्यक्रम में एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, बीएसए राजेश कुमार, डीपीआरओ किरण चौधरी, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, रिटायर्ड एडीओ राम प्रताप सिकरवार, ग्राम पंचायत सचिव राकेश, प्रधान कालीचरण, पूर्व प्रधान केदार सिंह, जगदीश उर्फ जंगलिया, महिपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, बलदेव के एडीओ पंचायत विनोद कुमार, महाराणा प्रताप सिंह एवं जयकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें