फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हो रहा प्राचीन परंपरा का निर्वहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कार्तिक मास में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान की अनोखी परंपरा चली आ रही है। इसी के तहत दीपदान महोत्सव में प्रतिदिन शाम को श्रद्धालु भी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रतिदिन शाम को तेल के १००८ दीपक जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक के पहले दिन से कार्तिक पूर्णिमा तक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रांगण के गेट नंबर दो के पास चबूतरे पर प्रतिदिन शाम को दीपदान किया जाता है। मंदिर के शयन भोग सेवाधिकारी गोस्वामी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दीपदान करा रहे हैं। इस दीपदान सेवा मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी के दादाजी फुंदीलाल गोस्वामी ने लगभग 104 वर्ष पूर्व शुरू की थी। इसका अब तक निर्वहन किया जा रहा है।
यह दीपदान सिर्फ बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास के दौरान होता है। मंदिर के सेवायत अंकित गोस्वामी ने कहा कि कार्तिक माह में दीपदान करने से देवता प्रसन्न होते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्त ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान कर ठाकुरजी के श्री चरणों में अपने परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें