फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Temple: वीकेंड पर आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु, पुलिस के छूटे पसीने

Sun, 19 Mar 2023 09:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालु पहले दर्शन करने को लेकर लालयित दिखे। भीड़ में फंसकर गर्मी की वजह से कई श्रद्धालु बेहोश हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गए। 
 
विज्ञापन
आराध्य के दर्शन को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में वीकेंड पर वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसे संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। भीड़ में फंसे लोग धक्कामुक्की करते हुए आगे बढ़ते दिखे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का बुरा हाल था। 
विज्ञापन


पवनदीप निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली, गेट नंबर 2 के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। इसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। इधर मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों और बैरिकेडिंग पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ाई करनी पड़ी। पुलिस की कड़ाई का श्रद्धालुओं ने विरोध तक किया। कई श्रद्धालु बिना दर्शन के ही लौट गए।

पुलिस को करनी पड़ी कड़ाई

रविवार की सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव देखने को मिला। भीड़ अधिक होने के कारण कई श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं भी ध्वस्त नजर आईं। अधिक भीड़ वीकेंड पर होने के कारण पुलिस को कड़ाई करनी पड़ी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं जालंधर निवासी अनीता गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की कोई भी व्यवस्था यहां दिखाई नहीं देती है। श्रद्धालुओं पर पुलिस शक्ति दिखाती है। 
 
विज्ञापन

लाइन में धक्का-मुक्की करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

भीड़ के कारण दर्शन नहीं हो पा रहे

उन्होंने बताया कि लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। पुलिस के दुर्व्यवहार से एक अलग ही छवि वृंदावन की आने वाले श्रद्धालुओं के मन में बन जाती है। उन्होंने बताया कि 15 लोगों का दल पिछले पांच दिन से वृंदावन में ठहरा है। हम बीते तीन दिन से दर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासन की व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल हैं। सीओ सदर प्रवीन मलिक का कहना है कि श्रद्धालुओं को आराम से दर्शन कराने की व्यवस्था की गई।

दो किलोमीटर लगी लंबी लाइन

रविवार को भीड़ का दबाव होने के कारण पुलिस को लोगों को लाइन के माध्यम से दर्शन कराने की व्यवस्था करनी पड़ी। सुबह ही पुलिस ने बांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध खड़ा कराना शुरु कर दिया। इससे हरिनिकुंज चौराहा से भी आगे लाइन हो गई। लोगों के अनुसार रविवार को भीड़ के कारण श्रद्धालुओं की दो किलोमीटर तक लाइन लग गई। इधर जुगलघाट पर भी श्रद्धालुओं की लाइन लगवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें