वृंदावन के प्रेम मंदिर के बाहर धुलंडी पर श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल के साथ भव्य होली मनाई। ब्रज क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी यह परंपरा दस दिनों तक अलग-अलग रूपों में उत्साह के साथ चलती है।
वृंदावन में धुलंडी के अवसर पर प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। रंग, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच देश-विदेश से आए भक्तों ने भक्ति और उत्साह के साथ त्योहार मनाया।
विज्ञापन
ब्रज की होली देश की सबसे लोकप्रिय परंपराओं में मानी जाती है। मथुरा और वृंदावन समेत भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े क्षेत्रों में यह उत्सव करीब 10 दिनों तक विभिन्न स्वरूपों में मनाया जाता है। धुलंडी के दिन सड़कों पर रंगों की फुहार और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से पूरा ब्रज क्षेत्र कृष्णमय हो गया।