फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 करोड़ रुपये के होंगे मथुरा-वृंदावन में विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 15वें वित्त से नगर निगम मथुरा-वृंदावन में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न वार्डों में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया की ४८ मार्गों के नाली, नाला एवं सड़क निर्माण कराए जाने के लिए पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर 11.50 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रकाश व्यवस्था के लिए 92 लाख रुपये खर्च किए जाऐंगे। इसके अतिरिक्त प्रकाश विभाग के लिए दो टॉवर लैडर और एक मिनी ट्रक 1.50 करोड़ रुपये से खरीदे जाऐंगे।
उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा में विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल समस्या एवं सीवरेज की समस्या के निस्तारण के लिए पाइप लाइन विस्तार, सीवर लाइन बिछाए जाने का काम, नवीन सीवेज पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य व क्षतिग्रस्त सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पुनरोद्धार के लिए 14 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा आधुनिक मशीनों से सीवर सफाई के लिए 6 नई मशीनें भी खरीदी जाएंगी। वार्ड-1, 13, 14 के वेस्ट वाटर को रिसाइकिल करने के लिए नाले की क्षमता को बढ़ाने के लिए 2.50 करोड़ रुपये व्यय होंगे। 2 करोड़ रुपये से नगर निगम क्षेत्र में कुंडों एवं तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए जल संचयन क्षमता संबर्धन कार्य किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में नाला कवर करने के लिए 1.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सचिव मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण राजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, मुख्य अभियंता निर्माण, महाप्रबंधक जल, लेखाधिकारी नगर निगम डॉ. गीता कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें