फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन, जन्माष्टमी पर मिठाई की दुकानों को लॉकडाउन से मुक्त रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। त्योहारों पर हलवाई (मिठाई) की दुकानों को साप्ताहिक लॉकडाउन से छूट की मांग के लिए सोमवार को पश्चिम उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल और हलवाई एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। नगर मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव ने ज्ञापन लेकर व्यापारी नेताओं को उचित समाधान का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता मदन मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी साप्ताहिक लॉकडाउन की चपेट में हैं। दोनों ही त्योहार इस बार रविवार के दिन पड़ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव, चौधरी विजय आर्य, पार्षद विजय शर्मा, श्याम शर्मा, शिवकुमार रावत, दिनेश सागर तथा हलवाई एसोसिएशन से शंकर मिठाई वाले, महेश खंडेलवाल, कालीचरण, श्याम कुमार गुप्ता, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें