फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 सितंबर को निरस्त डीएलएड परीक्षा अब 12 अक्तूबर को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में परीक्षा से पहले डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर गणित के प्रश्न पकड़े जाने पर निरस्त की गई परीक्षा अब 12 अक्तूबर को होगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज नया केंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

28 सितंबर को द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से 01बजे तक डीएलएड गणित की परीक्षा से पहले ही प्रश्न परीक्षार्थी और एक बाहरी युवक के मोबाइल में पकड़े गए थे। इस पर केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
डायट प्राचार्य की संस्तुति पर सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज की ओर से इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अब डीलएड बैच 2019 चतुर्थ सेमेस्टर गणित की निरस्त परीक्षा 12 अक्तूबर को प्रथम पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें