फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वाले बोले- ससुरालियों ने कर दी हत्या

Sat, 21 Jan 2023 02:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शेरगढ़ थाना क्षेत्र के रान्हेरा गांव का है। गांव निवासी चरण सिंह के बेटे विनोद का विवाह करीब 7 साल पहले बल्लभगढ़ के बरौली गांव निवासी शंकरलाल की बेटी पुष्पा (30) से हुआ था। शुक्रवार को पति और पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे। 

इसी बीच घर के लोगों ने देखा कि पुष्पा कमरे में रस्सी के फंदे से लटक रही थी। दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमान खिसक गई। घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या करके शव को लटकाया गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज भाटी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें