फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, दो कर्मी बर्खास्त

Sat, 18 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती लाचार और मासूम बालिका के साथ दरिंदगी की वारदात पर अफसरों की संवेदनाएं नहीं जागी और उसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंची और सीएमएस को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


सीएमएस के चेंबर में ही कुंदनिका शर्मा ने अपने जूते निकाल लिए और कहा कि जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की संवेदना मर गई है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगी। जिलाधिकारी के अब तक अस्पताल नहीं आने पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि आश्चर्य है कि बिटिया का हाल तक उन्होंने नहीं पूछा। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के तेवर देख सीएमएस की आंखों से आंसू छलक पड़े।

उधर, डीएम ने इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं स्वीपर एक सुरक्षा कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। उस समय ड्यूटी पर तैनात नर्स सुमन परिहार के निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में भर्ती दस बरस की लावारिस बच्ची के साथ मंगलवार की रात  गैंगरेप की घटना हुई थी। 36 घंटे मामले को दबाया गया। इसके बाद भी अस्पताल और प्रशासन ने इस घटना को बड़े हल्के में लिया। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उजागर किया।

इसके बाद  शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा मथुरा की महिला नेताओं के साथ अस्पताल पहुंची। वह सीएमएस पर बरस पड़ीं उन्होंने चीख चीखकर पूछा कि इतनी बड़ वारदात पर आप कर क्या रहे हैं, एसी में आराम फरमा रहे हैं। कुंदनिका ने कहा कि रूह कंपा देनी वाली घटना पर डीएम क्या कर रहे हैं, उनकी संवेदना कहां चली गई है। वह अब तक बच्ची का हाल पूछने क्यों नहीं आए।

सीएमएस केपी गर्ग के चेंबर में ही भाजपा महिला मोर्चा धरने पर बैठ गया। बच्ची के साथ रेप के मामले में अस्पताल प्रशासन की 36 घंटे तक की लंबी चुप्पी को लेकर महिलाएं गुस्से में थी। उन्होंने कहा कि यदि ये बच्ची हमारी या आपकी होती तो भी आप ऐसा ही रवैया अपनाते। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक सीएमएस कार्यालय में ही धरने पर बैठ गई। इधर मामला बिगड़ता देख मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने स्टेनो को बुलवाकर निजी सेवा प्रदाता कंपनी के सुरक्षा कर्मी मोहन लाल और वार्ड स्वीपर कमलेश की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस पत्र को लेने के बाद ही महिला नेत्री धरने से उठीं।

यहां सीएमएस केपी गर्ग के चैंबर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा अग्रवाल, नीलम पांडेय, मीरा मित्तल, लता अग्रवाल, मोहिनी शर्मा, अमिता थापा, पारुल शर्मा, सुषमा अग्रवाल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें