फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर प्रबंधक को पीटा, 23 हजार रुपये लूटे

Sat, 18 Jul 2015 12:13 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाह गौरा बाजार में शुक्रवार को हमलावरों ने एक स्कूल में घुसकर प्रबंधक पर जमकर लाठियां बरसाई। वहां तोड़फोड़ की और 23 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


बीचबचाव में आए प्रबंधक के बेटे और भाई को भी पीटा। परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीनशाह गौरा निवासी रामआसरे मौर्य घर के पास ही स्कूल चलाता है। सुबह सात लोग उसके स्कूल में घुस आए। वहां रखी कुर्सी, मेज आदि सामान तोड़ डाला। प्रबंधक ने विरोध किया तो लाठियों से उस पर हमला करके घायल कर दिया।
विज्ञापन


 शोरगुल पर रामआसरे का बेटा लवकुश और भाई बुद्धीलाल बचाने दौड़े तो उनकी भी पिटाई की, जिससे दोनों जख्मी हो गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और व्यापारी आ गए।

लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रामआसरे की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 गदागंज थानेदार एसओ वीआर विक्रम ने बताया कि स्कूल में घुस कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई है। रुपये लूटने की बात सामने नहीं आई है। प्रबंधक की तहरीर पर दीनशाह गौरा के ही राजा मौर्या, आलोक कुमार, मानवेंद्र प्रताप व चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें