हाईवे पुलिस ने गश्त के दौरान तीन लोगों से लूट की बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। हाईवे थाने पर एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने बताया कि हाईवे थानाध्यक्ष रविवार रात को गांव बाजना के निकट गश्त पर थे।
तभी तीन बाइक सवारों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए लक्की उर्फ सौरभ सिंह उर्फ सुरेन्द्र निवासी किशोरीकुंज थाना हाईवे, विजय गोस्वामी निवासी पीपरी थाना अतरौली अलीगढ़ हाल निवासी ओमनगर कालोनी कोतवाली, चंदा निवासी नरीपुरा थाना किरावली आगरा हाल निवासी किशोरीकुंज हाईवे से पुलिस ने पूछताछ की।
पूछताछ के बाद तीनों ने पुलिस को लूट और चोरी की पल्सर, डिस्कवर व स्पलेंडर बाइक, तमंचा, 20 सिमकार्ड और लूटे गए मोबाइल बरामद कराए।