हैदराबाद स्थित इंजीनियरिंग कालेज के छात्र के नाम वाले फेसबुक अकाउंट से हिंदू देवताओं के आपत्तिजनक चित्र फेसबुक पर अपलोड करने और उन पर आपत्तिजनक कमेंट से हिंदूवादियों में आक्रोश है। हिंदूवादी लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
प्रीति विहार धौलीप्याऊ कालोनी निवासी प्रेम सिंह ने हाईवे पुलिस और एसपी क्राइम से की शिकायत में कहा है कि हैदराबाद के सेंट मैरी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हुसैन आलम के नाम से फेसबुक एकाउंट है।
इस एकाउंट पर हिंदू देवताओं के चित्र आपत्तिजनक चित्रों संबद्ध कर पोस्ट कर दिए गए हैं। मामले मेें एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय का कहना है कि सबसे पहले फेसबुक एकाउंट बंद कराने को लिखा जा रहा है। एकाउंट होल्डर की जानकारी कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।