फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने फ्लैट से पकड़े दो महिला, तीन पुरुष

Thu, 01 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में देह व्यापार के बड़े मामले का खुलासा होने के बाद मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस ने वृंदावन के पॉश इलाके चैतन्य विहार कालोनी के एक रिहायशी अपार्टमेंट में दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। वृंदावन पुलिस इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर तीन बजे काले रंग की स्कार्पियो सवार लोगों ने चैतन्य विहार कालोनी स्थित पापड़ी चौराहे पर लोगों से एक अपार्टमेंट के बारे में जानकारी ली। लोगों के अनुसार गाड़ी के पीछे शीशे पर दिल्ली पुलिस लिखा था। यह गाड़ी शाम को भी कालोनी में देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात लगभग 11 बजे बोलेरो गाड़ी चैतन्य विहार कालोनी के फेस नंबर एक में स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट के सामने गली में आकर रुकी। तभी सामने आई एक और गाड़ी से कई लोग उतरे और आसपास पूछताछ करने लगे। लोगों के विरोध जताने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। 

इसके बाद अचानक 6-7 लोगों ने अपार्टमेंट के चौकीदार नरेश से फ्लैट नंबर 202 के बारे में जानकारी ली और देखते ही देखते फ्लैट पर पहुंच गए। बताया गया है कि इन लोगों ने फ्लैट से दो महिलाओं के साथ ही तीन पुरुषों को पकड़ लिया। पुरुषों को हथकड़ी लगाकर और महिलाओं को भी गाड़ियों में डालकर ले गए। सुबह तक यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। चौकीदार नरेश ने कहा कि फ्लैट से पकड़ी गई महिलाएं काफी समय से फ्लैट में रह रहीं थीं। उसे नहीं पता कि रात महिलाओं और पुरुषों को पुलिस क्यों पकड़कर ले गई। 
विज्ञापन

चौकीदार के अनुसार मंगलवार देर रात पकड़ी एक महिला बुधवार शाम को अपार्टमेंट में देखी गई। यहां से वह अपनी स्कूटी लेकर चली गई, जो देर शाम तक नहीं लौटी। वृंदावन कोतवाली प्रभारी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई। 


महिलाओं का रहन सहन था हाई-फाई 
लोगों के अनुसार महिलाओं के साथ एक व्यक्ति भी उस फ्लैट में रहता था, लेकिन पिछले दो महीने से महिलाएं अकेली रह रहीं थीं। इनमें से एक महिला नेपाल की निवासी भी दिखती थी। इनके पास कई अन्य महिलाओं के साथ रहीश किस्म के लोगों का आनाजाना लगा रहता था। महिलाओं का रहन सहन हाई-फाई था। लोगों ने आशंका जताई है कि दिल्ली में पकड़े गए सेक्स रैकेट के तार इससे जुड़े हो सकते हैं।

दो माह पूर्व भी पकड़ी गई थी एक युवती 
वृंदावन के चैतन्य विहार कालोनी में स्थित इसी अपार्टमेंट के एक अन्य फ्लैट से नोएडा निवासी एक युवती को पुलिस ने दो लोगाें के साथ पकड़ा था। इसके बाद इस युवती को छोड़ दिया गया था। गौरतलब है कि 85 फ्लैट के इस अपार्टमेंट में 24 फ्लैट में ही लोग निवास कर रहे हैं। अधिकांश फ्लैट खाली हैं, जिनमें कभी कभी ही लोगाें को आते जाते देखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें