लोगों का पैसा दोगुना करने का दिया था झांसा
- फोटो : अमर उजाला
एक और फर्जी चिटफंड कंपनी जिले ग्रामीणों से कई करोड़ रुपये लेकर भाग गई है। मोटी ब्याज के लालच में अपनी जमा पूंजी कंपनी के एजेंटों के हवाले करने वाले ग्रामीण अब रोते हुए इधर से उधर भटक रहे हैं। बुधवार को दर्जनों लोगों ने इसके लिए एडीएम की शरण ली।
बताए अनुसार फरह क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को मोटी ब्याज का लालच देकर फंसाने वाली कंपनी के जिले में करीब 500 एजेंटों के माध्यम से लगभग चार करोड़ रुपये जमा करा लिए। इस दौरान किसो रकम पांच साल में दोगुनी करने का तो किसी को आजीवन बीमा देने का प्रलोभन दिया गया।
कई मासिक स्कीमों में सुनहरा भविष्य दिखाया गया। एक मुश्त कुछ लाख जमा करने पर करोड़ों रुपये का ख्वाब दिखाया गया। इन स्कीमों के झांसे में आए ग्रामीण अब कंपनी के अधिकारियों को ढूंढ रहे हैं। ग्वालियर में बताई गई जगह पर कंपनी का मुख्यालय भी ढूंढे नहीं मिल रहा है।
कंपनी का एक मुखिया गांव का ही था, जिसने ग्रामीणों को फर्जी चेक बांट दिए। उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। हरचरण सहित पिपरोठ के दर्जनों लोगों ने एडीएम प्रशासन से गुहार लगाई है।