फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से गला घोंटकर मार डाला किशोर

Sat, 24 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
चार दिन से लापता किशोर का शव शनिवार को गांव नानकपुर स्थित ईंट-भट्ठे के समीप सरसों के खेत में पड़ा मिला है। गले में रस्सी बंधी थी। आशंका जताई जा रही है कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई।शव के पास एक आईडी कार्ड और शराब की बोतल भी मिली है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज कत्ल का खुलासा शनिवार की सुबह को आठ बजे उस वक्त हुआ जब ग्रामीणों ने रोशन शर्मा के खेत में शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीड़ में से ही किसी ने उसकी पहचान नानकपुर निवासी नेम सिंह के 13 वर्षीय पुत्र बलवीर के रूप में कर ली। इत्तला पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। 

किशोर के गले में रस्सी पड़ी थी। इसलिए माना जा रहा है कि रस्सी से उसका गला घोंटा गया। परिवारीजनों ने बताया कि बलवीर 20 दिसंबर की शाम से लापता था। 

परिवारीजनों ने थाना नौहझील में गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। बलवीर के पिता नेम सिंह मजदूरी करते हैं। गांव के ही ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। घर वालों ने किसी से रंजिश होने की बात से भी साफ इंकार किया है।     
विज्ञापन


पिता को थाने से भगा दिया था
नेम सिंह अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाना नौहझील पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। बल्कि ये कहकर थाने से भगा दिया कि जाकर तलाशो कहीं रिश्तेदारी में गया होगा। अगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की होती तो शायद बच्चे को बचाया जा सकता था। शव के पास से जो वोटर आईडी कार्ड मिला है उस पर अशोक पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव नानकपुर अंकित है। इसकी चर्चा नानकपुर के आसपास है। पुलिस भी इस एंगिल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें