फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर लगाया गया 20 लाख का जुर्माना

Sat, 24 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए एडीएम प्रशासन ने जांच में नमूने फेल होने पर 78 व्यापारियों पर बीस लाख का जुर्माना लगाया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा करीब 129 जगहों पर छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन

जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को बोलबाला है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए  विभाग द्वारा छापेमारी कर नमूने लिए जाते हैं, लेकिन फिर भी खाद्य पदार्थों में मिलावट रुकने का नाम नहीं लेती है।
 खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अप्रैल से नवंबर माह तक 129 छापेमारी कर 327 सैंपल लिए हैं। विभाग ने इसी अवधि में करीब 157 निरीक्षण भी किया था। जांच में 78 नमूने फेल हुए हैं। विभाग की ओर से 78 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमे  भी दर्ज हुए हैं। एडीएम प्रशासन द्वारा मिलावट करने वाले 78 व्यापारियों पर करीब 20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मिलावटखोरों  पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जाती है। जिले में मिलावट खोरों को पनपने नहीं दिया जाएगा। अप्रैल से नवंबर माह तक तत्काल एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने मिलावट खोरों पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था।  हालांकि इस तरह की कार्रवाई पहले भी हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद  भी मिलावटखोरों पर लगाम  लगाने में प्रशासन नाकाम साबित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें