फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावन में फायरिंग, गाड़ी में लगाई आग

Wed, 20 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
महावन में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा महावन बुधवार रात साढ़े आठ बजे के बाद फायरिंग से दहल गया। दो पक्षों की पुरानी रंजिश में यहां पहले ईंट-पत्थर चले और फिर जमकर फायरिंग हुई। तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है लेकिन पुलिस ने इनकार किया है। एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में हुए इस संघर्ष में गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। 
विज्ञापन


महावन थानांतर्गत निवासी कबाड़ कारोबारी चुन्नू हाजी और पड़ोसी पशु व्यापारी सलामुद्दीन के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी रंजिश के चलते बुधवार की शाम एक बार फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद आपस में पथराव और फिर फायरिंग की गई। इसके बाद वहां पास ही खड़ी सलामुद्दीन की मैक्स गाड़ी में भी लोगों ने आग लगा दी। 

मौके पर पहुंची महावन पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को इसकी खबर दी गई। सीओ महावन सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सर्किल फोर्स के साथ रिफाइनरी और सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी थी। 
विज्ञापन


पथराव और फायरिंग में तीन-चार लोग घायल हुए हैं। इनमें बल्लू को गोली लगने का दावा किया जा रहा है। वहीं नईम और कासिम भी घायल हुए हैं। 

एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते पथराव और फायरिंग हुई है। इसमें तीन-चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी कोई भी पक्ष तहरीर लिखाने नहीं आया है। इस मामले में पुलिस की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसपी आरए के अनुसार गोली लगने की पुष्टि अभी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें